झारखंड मिलेट मिशन योजना 2024: झारखंड सरकार किसानों को देगी 15000 रूपए, 30 अगस्त से पहले करें ऑनलाइन आवेदन

झारखण्ड राज्य के ऐसे किसान जिनके पास एक एकड़ से लेकर 05 एकड़ तक भूमि है और वे मोटे अनाज की खेती करते है उनको 3000 रूपये से 15000 रूपये तक की वितीय सहायता राशि खेती करने के लिए प्रदान करने हेतु झारखंड मिलेट मिशन योजना 2024 को शुरू किया गया है | इस योजना के तहत राज्य के किसान आर्थिक सहायता राशि प्राप्त करके आसानी से खेती कर पाएंगे और आत्मनिर्भर बनेंगे | आज हम इस आर्टिकल के माध्यम से आपको Jhakhand Millet Mission Yojana 2024 Apply Online, Benefits, Amount, Objective, Eligibility, आदि के बारें में पूरी जानकारी प्रदान करेंगे तो आप इस लेख के साथ अंत तक जुड़ें रहें और झारखंड मिलेट मिशन योजना 2024 के बारें में पूरी जानकारी प्राप्त करें |

झारखंड मिलेट मिशन योजना 2024

झारखण्ड राज्य के मुख्यमंत्री चम्पई सोरेन जी नें राज्य के मोटे अनाज की खेती करने वाले किसानों को आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने के लिए Jharkhand Millet Mission Yojana 2024 की शुरुवात की है जिसके माध्यम से राज्य के किसानों को मोटे अनाज की खेती जैसे रागी, लाछमी या मंडुआ, बाजरा, कलमी, कोदो, जंगोरा, आदि की खेती करने पर 3000 रूपये से 15000 रूपये की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाएगी | इस योजना के माध्यम से 01 एकड़ से 05 एकड़ तक की सिंचित भूमि वाले किसानों को सहायता राशि प्रदान की जाएगी |

इस योजना के तहत प्रति एकड़ के हिसाब से 3000 रूपये की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाएगी जिससे किसान आसानी से खेती कर पाएंगे और ज्यादा से ज्यादा मोटे अनाज की खेती करने के लिए प्रोत्साहित होंगे | इस योजना के तहत आर्थिक स्थिति से कमजोर वर्ग के किसान जिनको खेती में बारिश, तूफ़ान या पानी की कमी या अन्य किसी भी प्रकार के पर्यावरण परिवर्तन से खेती में हुए नुकसान की भरपाई की जाएगी | इस योजना के तहत मिलने वाली आर्थिक सहायता राशि को प्राप्त करने के लिए किसानों को अपना Jharkhand Millet Mission Yojana 2024 Apply Online करना होगा जो 30 अगस्त 2024 से पहले अपने नजदीकी प्रज्ञा केंद्रों पर जाकर आसानी से पूरा कर सकते है |

मिलेट मिशन योजना का उद्देश्य

झारखंड राज्य में शुरू की गयी Millet Mission Yojana को स्शुरु करने का सरकार का मुख्य उद्देश्य राज्य के आर्थिक स्थिति से कमजोर छोटे और सीमांत किसानों को मोटे अनाज की खेती करने पर 15000 रूपये तक की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करना है जिससे किसान ज्यादा से ज्यादा खेती करने के लिए प्रोत्साहित हो सकें और खेती में बिना किसी नुकसान की परवाह किये ज्यादा से ज्यादा अनाज पैदा कर सकें और अपनी आय में बढ़ोतरी कर सकें |

योजना के लाभ

झारखंड मिलेट मिशन योजना 2024 से राज्य के किसानों को जो लाभ प्राप्त होंगे उनका विवरण इस प्रकार है |

  1. राज्य के किसानों को प्रति एकड़ 3000 रूपये से 05 एकड़ तक की भूमि के लिए मोटे अनाज की खेती करने पर 15000 रूपये की आर्थिक सहायता मिलेगी |
  2. मोटे अनाज की खेती जैसे रागी, लाछमी या मंडुआ, बाजरा, कलमी, कोदो, जंगोरा जैसी फसलों की बुआई करने पर किसानों को आर्थिक सहायता मिलेगी |
  3. प्रदान की जाने वाली राशि किसानों के बैंक खाते में ट्रान्सफर की जाएगी |
  4. राज्य के किसानों को इस योजना के तहत लाभ प्राप्त करने के लिए 30 अगस्त 2024 तक अपना ऑनलाइन आवेदन पूरा करना होगा |
  5. राज्य के किसान ज्यादा से ज्यादा मोटे अनाज की खेती करने के लिए प्रोत्साहित होंगे |
  6. किसान खेती करने के लिए किसी दुसरे पर निर्भर नहीं रहेंगे और आत्मनिर्भर बनकर खेती कर पाएंगे |
  7. किसानों को खेती में किसी भी प्रकार का नुक्सान होने पर वितीय समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ेगा |
  8. इस योजना के तहत लाभ राज्य के 24 जिलों के किसानों को मिलेगा |

योजना के तहत प्रदान की जाने वाली आर्थिक सहायता राशि

झारखण्ड राज्य सरकार द्वारा राज्य के किसानों के लिए शुरू की गयी मिलेट मिशन योजना के माध्यम से किसानों को मोटे अनाज की खेती करने करने पर एकड़ के हिसाब से जो आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाएगी उसका विवरण इस प्रकार है |

भूमि एकड़ में आर्थिक सहायता राशि
01 एकड़ 3000 रूपये
02 एकड़ 6000 रूपये
03 एकड़ 9000 रूपये
04 एकड़ 12000 रूपये
05 एकड़ 15000 रूपये

योजना के लिए निर्धारित पात्रताएं

झारखंड राज्य में किसानों को ओते अनाज की खेती करने पर आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए शुरू की गयी मिलेट मिशन योजना 2024 के लिए सरकार नें पात्रताएं निर्धारित की है जिनका विवरण इस प्रकार है |

  1. झारखण्ड राज्य के स्थायी निवासी नागरिक जो किसान है इस योजना के पात्र है |
  2. जिन किसानों के पास 10 डिसमिल से 5 एकड़ तक जमीन है वे इस योजना के पात्र है |
  3. अनुदान रैयत और बटाईदार दोनों प्रकार के किसान इस योजना का लाभ प्राप्त करने के पात्र माने गये है |
  4. जिन किसानों के पास 05 एकड़ से ज्यादा भूमि है वे इस योजना का आवेदन करने के पात्र नहीं है |
  5. आवेदन करने के लिए किसानों के पास सभी जरुरी दस्तावेज पुरे होने चाहिए |
  6. जिन किसानो के परिवार का कोई भी सदस्य सरकारी कर्मचारी या आयकरदाता है वे इस योजना के पात्र नहीं है |

आवेदन करने के लिए जरुरी दस्तावेज

  1. आधार कार्ड
  2. पहचान पत्र
  3. किसान पंजीकरण प्रमाण पत्र
  4. जन आधार कार्ड
  5. जमीन के सभी दस्तावेज
  6. बैंक पासबुक
  7. पैन कार्ड
  8. निवास प्रमाण पत्र
  9. पासपोर्ट साइज़ फोटो
  10. आदि

झारखंड मिलेट मिशन योजना 2024 आवेदन करने की प्रक्रिया

Jharkhand Millet Mission Yojana 2024 Apply Online करने की प्रक्रिया राज्य के किसानों के लिए चरण दर चरण इस प्रकार है |

  1. सबसे पहले आप अपने नजदीकी प्रज्ञा केंद्र में जाएँ |
  2. वहां उपस्थित कर्मचारियों और अधिकारीयों से झारखंड मिलेट मिशन योजना का आवेदन फॉर्म प्राप्त करें |
  3. अब आप इस आवेदन फॉर्म में मांगी गयी सभी जरुरी डिटेल्स सही सही दर्ज करें |
  4. अब आप मांगे गए जरुरी दस्तावेजों को इस आवेदन फॉर्म के साथ सलंगन करें |
  5. उसके बाद आप इस आवेदन फॉर्म को उसी केंद्र में जमा करवादें जहां से आपने इसे प्राप्त किया है |
  6. अब आपके आवेदन फॉर्म की संबंधित अधिकारीयों द्वारा जाँच की जाएगी जिसमें पात्र पायें जाने पर आपको इस योजना का लाभ प्रदान किया जायेगा |
Official Website Click Here
For More Updates Sarkariyojanaregistration.co.in

Leave a Comment