Mukhyamantri Medhavi Vidyarthi Yojana Registration 2024, MMVY Apply Online, Eligibility Criteria, Amount

मध्यप्रदेश राज्य में बहुत से छात्र ऐसे है जो 12 वीं कक्षा तो अच्छे अंकों से पास कर लेते है लेकिन वे आर्थिक स्थिति से कमजोर होने के कारण आगे की पढाई नहीं कर पाते है और वे उच्च शिक्षा से वंचित रह जाते है ऐसे छात्रों को उच्च शिक्षा की पढाई करने के लिए मध्यप्रदेश राज्य की सरकार नें 1.50 लाख रूपये की छात्रवृति प्रदान करने के लिए Mukhyamantri Medhavi Vidyarthi Yojana की शुरुवात की है | इस योजना के माध्यम से ऐसे छात्र और छात्राओं को छात्रवृति प्रदान की जाएगी जिनके 12 वीं कक्षा में 70% या इससे अधिक अंक प्राप्त किये है और वे आर्थिक स्थिति से कमजोर है | आज हम इस आर्टिकल के माध्यम से आपको Mukhyamantri Medhavi Vidyarthi Yojana Registration, Apply Online, Benefits, Amount, Eligibility, Etc के बारें में पूरी जानकारी प्रदान करेंगे तो आप इस लेख के साथ अंत तक जुड़ें रहें और मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना के बारें में पूरी जानकारी प्राप्त करें |

Mukhyamantri Medhavi Vidyarthi Yojana

Mukhyamantri Medhavi Vidyarthi Yojana की शुरुवात मध्यप्रदेश राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज स्सिंह जी चौहान जी द्वारा की गयी थी जिसके माध्यम से राज्य के आर्थिक स्थिति से कमजोर ऐसे छात्रों को 1.50 लाख रूपये तक की छात्रवृति प्रदान की जाएगी जिन छात्रों में माध्यमिक शिक्षा मंडल की परीक्षा में 70 % अंक और सीबीएसई/आईसीएसई की परीक्षा में 75 % अंक या इससे ज्यादा अंक से उतीर्ण की है और वे उच्च शिक्षा की पढाई पूरी करना चाहते है | इस योजना के शुरू होने से राज्य में शिक्षा का स्तर बढेगा और राज्य के सभी छात्र अपनी उच्च शिक्षा तक की पढाई बिना किसी परेशानी के पूरी कर पाएंगे | इस योजना के माध्यम से छात्रवृति के साथ साथ उच्च शिक्षा पाठ्यक्रम में प्रवेश लेने पर शिक्षा शुल्क में छूट भी प्रदान की जाएगी | इस योजना के माध्यम से मिलने वाली छात्रवृति और शिक्षण शुल्क में छुट प्राप्त करने के लिए पात्र छात्र और छात्राओं को अपना Mukhyamantri Medhavi Vidyarthi Yojana Apply Online करना होगा जो इस योजना के लिए जारी की गयी आधिकारिक वेबसाइट www.medhavikalyan.mp.gov.in पर जाकर आसानी से किया जा सकेगा |

मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना का उद्देश्य

मध्यप्रदेश राज्य सरकार द्वारा शुरू की गयी मेधावी विद्यार्थी योजना को शुरू करने का सरकार का मुख्य उद्देश्य राज्य के आर्थिक स्थिति से कमजोर 70 % या इससे ज्यादा अंकों से 12 वीं पास करने वाले छात्र, छात्राओं को अपनी उच्च शिक्षा तक की पढाई पूरी करने के लिए 1.50 लाख रूपये की छात्रवृति और शिक्षण शुल्क में छुट प्रदान करना है जिससे राज्य के छात्र अपनी उच्च शिक्षा तक की पढाई आसानी से पूरी कर सकें और राज्य में शिक्षा का स्तर बढ़ सकें |

योजना में दिए जाने वाले लाभ

Mukhyamantri Medhavi Vidyarthi Yojana 2024 से मध्यप्रदेश राज्य के छात्रों को जो लाभ प्राप्त होंगे उनका विवरण इस प्रकार है |

  1. राज्य के आर्थिक स्थिति से कमजोर छात्र अपनी उच्च शिक्षा तक की पढाई आसानी से पूरी कर पाएंगे |
  2. राज्य में शिक्षा का स्तर बढेगा और सभी छात्र और छात्राएं शिक्षित होंगी |
  3. राज्य के छात्र सभी विश्वविद्यालय में या संस्थानों में संचालित ग्रेजुएट या पोस्ट ग्रेजुएशन में अपना एडमिशन ले सकते है |
  4. राज्य के छात्रों को अपनी उच्च शिक्षा तक की पढाई पूरी करने के लिए सरकार छात्रों को 1.50 लाख रूपये छात्रवृति प्रदान करेगी |
  5. साथ ही इस योजना के माध्यम से छात्रों को उच्च शिक्षा पाठ्यक्रम में प्रवेश लेने पर शिक्षा शुल्क में छूट भी प्रदान की जाएगी |

योजना की सिमित जानकारी

योजना का नाम Mukhyamantri Medhavi Vidyarthi Yojana
किस राज्य में शुरू की गयी मध्यप्रदेश राज्य में
किसके द्वारा शुरू की गयी मध्यप्रदेश राज्य की सरकार द्वारा
लाभार्थी मध्यप्रदेश राज्य के आर्थिक स्थिति से कमजोर 12वीं पास छात्र
वर्ष 2024
छात्रवृति की राशि 1.50 लाख रूपये
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन
शुरू करने का उद्देश्य राज्य के छात्र और छात्राओं को उच्च शिक्षा की पढाई करने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करना
आधिकारिक वेबसाइट www.medhavikalyan.mp.gov.in

मुख्यमंत्री मेधावी विधार्थी योजना में प्रदान की जाने वाली राशि

मध्यप्रदेश राज्य में शुरू की गयी Mukhyamantri Medhavi Vidyarthi Yojana के माध्यम ससे राज्य के आर्थिक स्थिति से कमजोर छात्र और छात्राओं को 12 वीं कक्षा 70 % या इससे अधिक अंकों से उतीर्ण करने पर उच्च शिक्षा की पढाई पूरी करने के लिए 1,50,000 रूपये की छात्रवृति प्रदान की जाएगी |

मेधावी विधार्थी योजना मध्यप्रदेश की पात्रता

मध्यप्रदेश राज्य में शुरू की गयी Mukhyamantri Medhavi Vidyarthi Yojana के तहत लाभ प्रदान करने के लिए सरकार नें छात्र और छात्राओं के लिए कुछ पात्रताएं निर्धारित की हाई जिनका विवरण इस प्रकार है |

  1. मध्यप्रदेश राज्य के स्थायी निवासी छात्र इस योजना का लाभ प्राप्त करने के पात्र है |
  2. आवेदन करने वाले छात्र माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित कक्षा 12वीं की परीक्षा में न्यूनतम 70% अंक प्राप्त किये हों |
  3. जिन छात्रों नें सीबीएसई / आईसीएसई द्वारा आयोजित कक्षा 12वीं की परीक्षा में 75% या उससे अधिक अंक प्राप्त किये वे इस योजना के पात्र है |
  4. आवेदक छात्र और छात्रा के परिवार की वार्षिक आय 06 लाख रूपये से ज्यादा नहीं होनी चाहिए |
  5. आवेदन करने वाले छात्र या छात्राओं नें राज्य की किसी भी कॉलेज या विश्वविद्यालय से स्नातक के लिए प्रवेश ले चुकें हों |
  6. आवेदक छात्रों के पास आवेदन करने के लिए सभी जरुरी दस्तावेज पुरे होने चाहिए |

आवश्यक दस्तावेज

Mukhyamantri Medhavi Vidyarthi Yojana Registration करने के लिए मध्यप्रदेश राज्य के छात्र और छात्राओं को जिन जरुरी दस्तावेजों की जरुरत पड़ेगी उनका विवरण इस प्रकार है |

  1. आधार कार्ड
  2. कक्षा 12वीं की मार्कशीट
  3. बैंक खाता पासबुक
  4. आय प्रमाण पत्र
  5. मूल निवास प्रमाण पत्र
  6. कक्षा 10वीं की मार्कशीट
  7. कॉलेज या विश्वविद्यालय में प्रवेश का प्रमाण पत्र
  8. पासपोर्ट साइज फोटो
  9. मेल आईडी
  10. मोबाइल नंबर

मुख्यमंत्री मेधावी विधार्थी योजना ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया

Mukhyamantri Medhavi Vidyarthi Yojana Registration करने की प्रक्रिया पात्र छात्रों के लिए चरण दर चरण इस प्रकार है |

  1. योजना के लिए जारी की गयी आधिकारिक वेबसाइट www.medhavikalyan.mp.gov.in पर जाएँ |
  2. होम पेज पर Application For MMVY Only के लिंक पर क्लिक करें |
  3. नए पेज में आप REGISTER FOR ACADEMIC YEAR 2023-24(FRESH/RENEWAL) के विकल्प पर क्लिक करें |
  4. अब आपके सामने अगला पेज खुलकर आएगा जिसमें MMVY Portal Loginके विकल्प में जाकर समग्र आईडी से लॉग इन करें |
  5. अब आपके सामने इस योजना का रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलकर आएगा जिसमें मांगी गयी सभी जरुरी डिटेल्स सही सही दर्ज करें |
  6. अब आप मांगे गए सभी जरुरी दस्तावेज अपलोड करें |
  7. अब आप सबमिट के विकल्प पर क्लिक करें |
  8. इस प्रकार आप आसानी से Mukhyamantri Medhavi Vidyarthi Yojana Apply Online कर पाएंगे |
Official Website Click Here
For Latest Updates Sarkariyojanaregistration.co.in

Leave a Comment