Namo Laxmi Yojana Gujarat Registration, Online Apply 2024, Form, Last Date, Eligibility Criteria

गुजरात राज्य की सरकार नें अपने राज्य की कक्षा 09 से 12 वें तक की पढाई पूरी वाली छात्राओं को कुल 50000 रूपये की छात्रवृति प्रदान करने के लिए Namo Laxmi Yojana 2024 की शुरुवात की गयी है जिससे राज्य की छात्राएं पढाई के लिए प्रोत्साहित होंगी तथा शिक्षा से सम्बंधित सामग्री खरीद पाएंगी और अपना पोषण, स्वास्थ्य और शिक्षा पर ध्यान केन्द्रित कर पाएंगी | आज हम इस आर्टिकल के माध्यम से आपको Namo Laxmi Yojana Gujarat 2024 के बारें में ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया, प्रदान की जाने वाली छात्रवृति राशि, पात्रता, आवेदन की तारीख, जरुरी दस्तावेज आदि की पूरी जानकारी प्रदान करेंगे तो आप इस लेख के साथ अंत तक जुड़ें रहें और इस योजना के बारें में पूरी जानकारी प्राप्त करें |

Namo Laxmi Yojana Gujarat 2024

Namo Laxmi Yojana Gujarat की शुरुवात गुजरात राज्य सरकार में वित्त मंत्री कनुभाई देसाई नें की है जिसके माध्यम से राज्य की गरीब और मध्यम वर्ग की छात्राएं जो कक्षा 09 से 12 वीं तक की कक्षा में पढाई कर रही है और उनके परिवार की वार्षिक आय बहुत कम है उनको अपनी 12 वीं तक की पढ़ाई पूरी करने के लिए सरकार द्वारा 50 हजार रूपये की छात्रवृति राशि प्रदान की जाएगी | इस योजना के माध्यम से राज्य की सरकारी और निजी दोनों प्रकार के विद्यालयों में पढ़ाई करने वाली छात्राओं को छात्रवृति प्रदान की जाएगी | इस योजना के तहत कक्षा 09 और 10 में पढाई करने वाली छात्राओं को प्रतिवर्ष 10000 रूपये और 11 वीं और 12 वीं कक्षा में पढाई करने वाली छात्राओं को प्रतिवर्ष 15000 रूपये की छात्रवृति प्रदान की जाएगी | इस योजना के माध्यम से प्रदान की जाने वाली छात्रवृति राशि का लाभ लेने के लिए राज्य की पात्र छात्राओं को अपना Namo Laxmi Yojana Gujarat Apply Online करना होगा जो इस योजना के लिए जारी की गयी आधिकारिक वेबसाइट www.gseb.org पर जाकर करना होगा |

Main Objective

गुजरात राज्य में शुरू की गयी Namo Laxmi Yojana को शुरू करने का सरकार का मुख्य उद्देश्य राज्य की ऐसी छात्राओं को 50000 रूपये की छात्रवृति राशि प्रदान करना है जो आर्थिक स्थिति से कमजोर परिवार से है और अपनी पढाई पूरी करने के लिए आने वाली खर्च का वहन करने में असमर्थ हैं | इस योजना के शुरू होने से राज्य में बालिका शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा और बालिका साक्षरता में वृद्धि होगा |

Benefits

Namo Laxmi Yojana से गुजरात राज्य की छात्राओं को जो लाभ प्राप्त होंगे उनका विवरण इस प्रकार है |

  1. राज्य की गरीब और मध्यम वर्ग की छात्राएं अपनी 12 वीं तक की पढाई पूरी कर पाएंगी |
  2. राज्य की छात्राएं जो कक्षा 09 से 12 वीं तक की पढाई कर रहें उनको 50000 रूपये की राशि 04 वर्ष में कक्षा के अनुसार हर वर्ष प्रदान की जाएगी |
  3. राज्य की बालिकायें अपनी 12 वीं तक की पढाई करने के लिए प्रोत्साहित होंगी जिससे राज्य में बालिका शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा |
  4. राज्य में महिला शिक्षा में बढ़ोतरी होगी |
  5. राज्य की बालिकाएं प्रदान की जाने वाली छात्रवृति राशि से अपनी पढाई का खर्च खुद वहन कर पाएंगी और आत्मनिर्भर बनेंगी |

Key Highlights

योजना का नाम Namo Laxmi Yojana Gujarat
किसके द्वारा शुरू की गयी गुजरात राज्य की सरकार द्वारा
किसके लिए शुरू की गयी राज्य की कक्षा 09 से 12 वीं तक की पढाई करने वाली गरीब वर्ग की छात्राओं के लिए
प्रदान की जाने वाली छात्रवृति राशि 50000 रूपये
आवेदन का माध्यम ऑनलाइन
आवेदन शुरू होने की तारीख 27 मई 2024
आवेदन करने की अंतिम तारीख 27 जून 2024
सम्बंधित विभाग गुजरात शिक्षा विभाग
योजना श्रेणी राज्य सरकार की योजना
आधिकारिक वेबसाइट www.gseb.org

Amount Provided In Namo Laxmi Yojana Gujarat 2024

गुजरात राज्य सरकार द्वारा अपने राज्य की 09 वीं से 12 वीं तक की छात्राओं को प्रदान की जाने वाली 50000 रूपये की छात्रवृति राशि का अलग अलग कक्षा के अनुसार राशि का विवरण इस प्रकार है |

कक्षा प्रतिवर्ष छात्रवृति राशि
कक्षा 09 10000 रूपये
कक्षा 10 10000 रूपये
कक्षा 11 15000 रूपये
कक्षा 12 15000 रूपये
कुल राशि 50000 रूपये

Namo Laxmi Yojana Gujarat Apply Online Last Date

Namo Laxmi Yojana Gujarat Online Apply करने की शुरुवात और अंतिम तारीख का विवरण इस प्रकार है |

आवेदन शुरू होने की तारीख 27 मई 2024
आवेदन करने की अंतिम तारीख 27 जून 2024
पहली क़िस्त जारी होने की तारीख 29 जून 2024

Eligibility Criteria

Namo Laxmi Yojana Gujarat के तहत राज्य की छात्राओं को छात्रवृति प्रदान करने के लिए शिक्षा विभाग नें कुछ पात्रताएं मापदंड निर्धारित किये है जिनका विवरण इस प्रकार है |

  1. आवेदन करने वाली छात्राएं गुजरात राज्य की स्थायी निवासी होनी चाहिए |
  2. सरकारी और निजी दोनों विधालयों की छात्राएं इस योजना के तहत छात्रवृति प्राप्त करने की पात्र है |
  3. आवेदन करने वाली छात्राएं कक्षा 09 से 12 वीं तक की कक्षा की विद्यार्थी होनी चाहिए |
  4. छात्रा के परिवार की वार्षिक आय ०६ लाख रूपये से ज्यादा नहीं होनी चाहिए |
  5. जिन छात्राओं की विद्यालय में 75 प्रतिशत उपस्थिति है वे ही इस योजना की पात्र है |
  6. आवेदन करने के लिए सभी जरुरी दस्तावेज छात्राओं के पास पुरे होने चाहिए |

Required Documents

Namo Laxmi Yojana Gujarat Apply Online करने के लिए राज्य की पात्र छात्राओं को जिन जरुरी दस्तावेजों की जरुरत पड़ेगी उनका विवरण इस प्रकार है |

  1. आधार कार्ड
  2. स्कूल आईडी प्रमाण पत्र
  3. पिछली कक्षा की मार्कशीट
  4. वार्षिक आय प्रमाण पत्र
  5. बैंक खाते का विवरण
  6. जन्म प्रमाणपत्र
  7. मोबाइल नंबर
  8. पासपोर्ट साइज़ फोटो

How to Apply For Namo Laxmi Yojana Gujarat Registration 2024

Namo Laxmi Yojana Gujarat Apply Online करने की प्रक्रिया पात्र छात्राओं के लिए चरण दर चरण इस प्रकार है |

  1. योजना के लिए जारी की गयी आधिकारिक वेबसाइट www.gseb.org पर जाएँ |
  2. होम पेज पर जाकर Apply Online के लिंक पर क्लिक करें |
  3. अब आपके सामने Namo Laxmi Yojana Gujarat Application Form खुलकर आएगा |
  4. इस आवेदन फॉर्म में मांगी गयी सभी जरुरी डिटेल्स जैसे अपना नाम, कक्षा, जिला, गाँव, स्कूल का नाम आदि विवरण सही सही दर्ज करें |
  5. अब आप मांगे गए सभी जरुरी दस्तावेज अपलोड करते हुए सबमिट के विकल्प पर क्लिक करें |
  6. इस प्रकार आप आसानी से Namo Laxmi Yojana Gujarat Apply Online कर पाएंगे और इस योजना का लाभ प्राप्त कर पाएंगे |
Official Website Click Here
For Latest Updates Sarkariyojanaregistration.co.in

Leave a Comment