Pradhan Mantri Awas Yojana Apply Online 2024, Submit pmaymis.gov.in Online Application

देश के ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले आर्थिक स्थिति से कमजोर नागरिक जिनके पास रहने के लिए खुद का घर नहीं है और वे गरीबी रेखा से निचे जीवनयापन करने की वजह से खुद का घर बनाने में असमर्थ है ऐसे नागरिकों को खुद का घर बनाने के लिए आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने के लिए देश की केंद्र सरकार नें Pradhan Mantri Awas Yojana Gramin की शुरुवात की | इस योजना का नाम पहले इंद्रा आवास योजना था जिसकी शुरुवात 1985 में की गयी थी लेकिन वर्ष 2015 में इस योजना का नाम बदलकर प्रधानमंत्री आवास योजना कर दिया गया था | यदि आप प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के बारें में आवेदन करने की जानकारी, पात्रता, लाभ, जरुरी दस्तावेज, आदि की पूरी जानकारी प्राप्त करना चाहते है तो इस आर्टिकल के साथ अंत तक जुड़ें रहें और Pradhan Mantri Awas Yojana Gramin के बारें में पूरी जानकारी प्राप्त करें |

Pradhan Mantri Awas Yojana Gramin 2024

Pradhan Mantri Awas Yojana Gramin की शुरुवात देश की केंद्र सरकार द्वारा की गयी है जिसके माध्यम से देश के ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले आर्थिक स्थिति से कमजोर नागरिक जिनके पास रहने के लिए खुद का घर नहीं है ऐसे नागरिकों को खुद का पक्का मकान बनाने के लिए सरकार द्वारा आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाएगी | इस योजना के माध्यम से सरकार पात्र नागरिकों को 1 लाख 30 हजार रूपये की सहायता राशि पक्का मकान बनाने के लिए प्रदान की जाएगी | इस योजना के तहत आर्थिक स्थिति से कमजोर नागरिक जो गरीबी रेखा से निचे जीवनयापन कर रहें है और BPL श्रेणी में आते है ऐसे नागरिकों को घर बनाने के लिए आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाएगी | इस योजना के माध्यम से पक्का मकान बनाने के लिए प्रदान की जाने वाली आर्थिक सहायता राशि को प्राप्त करने के लिए पात्र नागरिकों को अपना PM Awas Yojana Gramin Online Apply करना होगा जो इस योजना के लिए जारी की गयी आधिकारिक वेबसाइट pmayg.nic.in पर जाकर आसानी से किया जा सकेगा |

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण का विवरण

योजना का नाम प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण
किसके द्वारा शुरू की गयी केंद्र सरकार द्वारा
कब शुरू की गयी वर्ष 2015 में
लाभार्थी देश के ग्रामीण क्षेत्रों के गरीब नागरिक
लाभ खुद का पक्का मकान बनाने के लिए आर्थिक सहायता
आवेदन का माध्यम ऑनलाइन
आर्थिक सहायता राशि 1,30,000 रूपये
वर्ष 2024
आधिकारिक वेबसाइट pmayg.nic.in

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण का उद्देश्य

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण देश की केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गयी है जिसको शुरू करने का मुख्य उद्देश्य देश के ग्रामीण क्षेत्रों के आर्थिक स्थिति से कमजोर गरीबी रेखा से निचे जीवनयापन करने वाले ऐसे नागरिक जिनके पास रहने के लिए पक्का घर नाहीं है ऐसे नागरिकों को खुद का पक्का घर बनाने के लिए आर्थिक सहायता राशि प्रदान करना है |

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण में मिलने वाले लाभ

देश की केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गयी प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण से देश के नागरिकों को जो लाभ प्राप्त होंगे उनका विवरण इस प्रकार है |

  1. देश के ग्रामीण क्षेत्रों के आर्थिक स्थिति से कमजोर नागरिकों को अपना खुद का पक्का मकान बनाने के लिए आर्थिक सहायता राशि सरकार द्वारा प्रदान की जाएगी |
  2. योजना के तहत पक्का घर बनाने के लिए सरकार 1,20,000 रूपये की राशि प्रदान की जाएगी |
  3. देश का कोई भी नागरिक बेघर नहीं रहेगा |
  4. देश के सभी नागरिक पक्के घरों में आसानी से अपना जीवनयापन कर पाएंगे |

पात्रता

देश की केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गयी प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत पक्का मकान बनाने के लिए प्रदान की जाने वाली आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने के लिए सरकार नें ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों के लिए कुछ पात्रताएं निर्धारित की है जिनका विवरण इस प्रकार है |

  1. भारत देश के स्थायी निवासी नागरिक इस योजना का लाभ प्राप्त करने के पात्र है |
  2. आवेदक नागरिक की उम्र 18 वर्ष से ज्यादा होनी चाहिए |
  3. आवेदक नागरिक गरीबी रेखा से निचे जीवनयापन करने वाला होना चाहिए |
  4. आवेदक नागरिक के परिवार का कोई भी सदस्य किसी सरकारी पद पर कार्यरत नहीं होना चाहिए |
  5. आवेदक नागरिकों के परिवार की वार्षिक आय 2.50 लाख से ज्यादा नहीं होनी चाहिए |
  6. आवेदन करने वाले नागरिक के पास BPL राशन कार्ड होना जरुरी है |
  7. आवेदन करने के लिए सभी जरुरी दस्तावेज आवेदक नागरिकों के पास पुरे होने चाहिए |

आवश्यक दस्तावेज

Pradhan Mantri Awas Yojana Gramin Apply Online करने के लिए पात्र नागरिकों को जिन जरुरी दस्तावेजों की जरुरत पड़ेगी उनका विवरण इस प्रकार है |

  1. आधार कार्ड
  2. पहचान पत्र
  3. परिवार का आय प्रमाण पत्र
  4. BPL राशन कार्ड
  5. आयु प्रमाण पत्र
  6. बैंक पासबुक
  7. निवास प्रमाण पत्र
  8. पासपोर्ट साइज़ फोटो

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया

Pradhan Mantri Awas Yojana Gramin Apply Online करने की प्रक्रिया देश के पात्र नागरिकों के लिए चरण दर चरण इस प्रकार है |

  1. प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के जारी की गयी आधिकारिक वेबसाइट pmayg.nic.in पर जाएँ |
  2. होम पेज पर आप Awaassoft के विकल्प पर क्लिक करें |
  3. नए पेज में Data Entry For Awaas के लिंक पर क्लिक करें |
  4. अब आप लॉग इन के विकल्प पर क्लिक करके अपने राज्य और जिले का चयन करके यूजरनाम और पासवर्ड दर करके लॉग इन करें |
  5. अब आपके सामने इस योजना का रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलकर आएगा जिसमें मांगी गयी सभी जरुरी डिटेल्स सही सही दर्ज करें |
  6. अब आप मांगे गए सभी जरुरी दस्तावेज अपलोड करें  और सबमिट के विकल्प पर क्लिक करें |
  7. इस प्रकार आप आसानी से Pradhan Mantri Awas Yojana Gramin Apply Online कर पाएंगे |
Official Website Click Here
For More Updates Sarkariyojanaregistration.co.in

Leave a Comment